Headlines

मंत्र उच्चारण के साथ विधि-विधान से खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट – .

Uttarakhand

रुद्रप्रयाग –  विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 7 बजे वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं । इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कपाट खुलने के साक्षी बने।

बता दें कि देश विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मंत्र उच्चारण, हर हर महादेव के उदघोष एवं सेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंट के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच बाबा केदार के कपाट सुबह 7 बजे खोले गए। इस दौरान बाबा केदार के धाम को 108 क्विंटल से ज्यादा फूलों से सजाया गया था ।

गोरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा राज्य के साथ ही संपूर्ण देश को इस पल की प्रतीक्षा रहती है। केदारनाथ धाम सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ ही भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। उत्तराखंड राज्य के लिए यह उत्सव का समय है। वहीं बाबा केदार के धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। बाबा केदार के आशीर्वाद से इस वर्ष भी चारधाम यात्रा नया कीर्तिमान बनायेगी। चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सुरक्षा और सुगमता के लिए सरकार ने सभी आवश्यक प्रबंध किए हुए हैं। वहीं ये सभी उत्तराखंड वासियों का भी कर्तव्य है कि हम देश और दुनिया से आने वाले अतिथियों का स्वागत आत्मीयता और सेवा भाव से करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Directory Event Calendar – PHP/MYSQL Plugin Event & Conference WordPress Theme Event Espresso Core Events registration and ticketing Event Hub- Event, Conference WordPress Theme Event Management WordPress Theme Event Venue Showcase for The Event Calendar Event2: Workshop / Expo / Agency WordPress Theme EventAdor Event Conference Marketing WordPress Theme EventCommerce WP Responsive Event Calendar Pro Eventech – Tech Event Conference & Expo Elementor Template Kit