Headlines

Uttarakhand – सीएम धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिति 2023 के उद्घाटन के लिए किया आमंत्रित , यहां पढ़े

नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें देहरादून में आगामी 08 व 09 दिसम्बर को आयोजित हो रहे वैश्विक निवेश सम्मेलन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी का सिल्क्यारा टनल में फंसे श्रमिकों की निकासी के दौरान दिए गए मार्ग निर्देशन और सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने श्रमिकों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए  सभी आवश्यक संसाधन एवं मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही निरन्तर इस विकट परिस्थिति का अनुश्रवण करने तथा इस अभियान से जुडे लोगों, श्रमिकों एवं उनके परिजनों का मनोबल बढाने से ही हम इस गम्भीर संकट से अपने श्रमिक भाइयों को सुरक्षित वापस लाने में सफल हो पाए है।

ये भी पढ़ें:   हरीपुर नवादा के विवेकानंद कॉलोनी में धूमधाम से हुआ होलिका दहन, सीनियर सिटीजंस के हाथों प्रज्वलित हुई होलिका – .

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से राज्य से जुडे विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से जमरानी बांध परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में शामिल कर 1730.21 करोड की स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने सौंग बांध पेयजल परियोजना को पूंजीगत व्यय हेतु वित्तीय सहायता के रूप में रू0 2460 करोड की स्वीकृति तथा जौलीग्रान्ट हवाई अड्डे के उच्चीकरण हेतु विशेष वित्तीय सहायता के रूप में रू0 3000 करोड की वित्तीय सहायता का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Directory Solar Sure – Renewable Energy Business – Elementor Template Kit Solargy – Solar & Alternative Energy Elementor Template Kit Solarix - Solar & Renewable Energy Elementor Template Kit Solarva – Ecology & Solar Energy Theme Solaz – An Elegant Hotel & Lodge WordPress Theme Sole – One Page WordPress Theme Soledad – Multi-Concept Blog/Magazine/News AMP WordPress Theme Soleil – Solar Panels WordPress Theme Soleng | Solar Energy WordPress Theme Solicians – Attorney Law Firm Elementor Template Kit