Headlines

धामी सरकार कल रुद्रपुर में मनाएगी एक लाख करोड़ का निवेश उत्सव, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि  – .

Uttarakhand

रुद्रपुर – ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में कल यानी कि 19 जुलाई को प्रदेश की धामी सरकार एक लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग होने पर विशेष निवेश उत्सव मनाएगी। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं । इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे इसलिए सीएम धामी ने आज ही रुद्रपुर पहुंच कर खुद कार्यक्रम स्थल का जायज़ा लिया ।

गौरतलब है कि दिसंबर 2023 में प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया था  । जिसमें कई उद्योग समूहों के साथ निवेश को एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे। ऐसे में वर्तमान में कई उद्योग समूहों ने अब उत्तराखंड में धरातल पर कार्य शुरू भी कर दिया है । यही वजह है कि इस निवेश उत्सव के जरिए अब प्रदेश की धामी सरकार पहली बार निवेश उत्सव के माध्यम से राज्य में हुए निवेश की असल तस्वीर जनता के सामने रखने जा रही है ।

बता दें कि दिसंबर 2023 में देहरादून में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान कुल 3,57,693 करोड़ के 1779 एमओयू  पर साइन किए गए थे। जिससे राज्य में 81,327 नए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। इन एमओयू के आधार पर राज्य में अब तक एक लाख करोड़ रुपए की ग्राउंडिंग हो चुकी है। दिसंबर 2023 में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया जबकि समापन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था ।

गौरतलब है कि निवेश के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि

– ऊर्जा में कुल 1,03,459 करोड़ के 157 एमओयू (रोजगार 8,472) में ग्राउंडिंग 40341 करोड़ रुपए व उद्योग –कुल 78,448 करोड़ के 658 एमओयू, (रोजगार 44,663) में ग्राउंडिंग 34086 करोड़ रुपए ।

– आवास क्षेत्र में कुल 41,947 करोड़ के 125 एमओयू, (रोजगार 5,172) में ग्राउंडिंग 10055 करोड़ रुपए,
पर्यटन में कुल 47,646 करोड़ के 437 एमओयू, (रोजगार 4694) में ग्राउंडिंग 8635 करोड़ रुपए ।

उच्च शिक्षा में कुल 6,675 करोड़ के 28 एमओयू, (रोजगार 4428) में ग्राउंडिंग 5116 करोड़ रुपए व
अन्य क्षेत्र में कुल 79,518 करोड़ के 374 एमओयू, (रोजगार 13898) में ग्राउंडिंग 3292 करोड़ रुपए हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान उद्योग समूहों के साथ जो भी निवेश संबंधित समझौते किए गए थे वो अब तेजी से धरातल पर उतर रहे हैं। इससे उत्तराखंड में रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। राज्य सरकार उद्योग स्थापित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। मजबूत आधार भूत सुविधाएं, शांत वातावरण से उत्तराखंड निवेशकों की पसंद बनकर उभरा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Directory Hotel Booking – WooCommerce WordPress Plugin Hotel Booking WordPress Theme – Luviana Hotel Booking WordPress Theme – Vierra Hotel Leisure WordPress Theme Hotel Listing Hotel Master Booking WordPress Hotel WordPress Theme | Hotel Leisure HotelFT - Hotel Booking WordPress Theme Hoteller Booking WordPress Hotelzo – Luxury Hotel WordPress Theme + RTL Ready