Headlines

राजधानी में 14 दिन में खुलेआम 04 क़त्ल , पुलिस का लॉ एंड ऑर्डर सिस्टम पूरी तरह Fail – .

Uttarakhand

देहरादून – उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े व्यस्त तिब्बती मार्किट में स्कूटी सवार बदमाशों ने खुलेआम एक शख्स को गोली मार दी।

बता दें कि मारे गए शख्स की पहचान  40 वर्षीय अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है। जो रिटायर्ड कर्नल के बेटे थे। जिस वक्त  सुबह तिब्बती मार्केट के पास यह घटना घटी उस दौरान घायल अर्जुन को आनन फ़ानन में एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन जीएमएस रोड पर फर्म अमर दीप के नाम से भारत गैस एजेंसी के मालिक थे. अर्जुन तिब्बती मार्किट के पास परेड ग्राउंड में हर रोज टेनिस खेलने आते थे। आज भी वो टेनिस खेल कर जब अपने घर वापस लौट रहे थे उस दौरान दो स्कूटी सवार युवकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें:   वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सीएम धामी ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट  – .

 

पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में इस हत्याकांड के पीछे करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी का विवाद होने की बात सामने आ रही है। अर्जुन शर्मा और उनके भाई को उनकी मां ने प्रॉपर्टी से बेदखल कर रखा था।

राजधानी देहरादून में 14 दिन में खुलेआम अब तक हुए 04 कत्ल

आज तिब्बती मार्केट में 40 वर्षीय अर्जुन की जहां खुलेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। तो वहीं जिले में इससे पहले तीन महिलाओं के मर्डर भी हो  चुके हैं।

– 29 जनवरी को विकासनगर इलाके में छात्रा की हत्या हुई थी।

– 31 जनवरी को ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या की गई थी।

ये भी पढ़ें:   वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सीएम धामी ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट  – .

– वहीं बीती 02 फरवरी को देहरादन के मच्छी बाजार में गुंजन नाम की युवती की खुलेआम धारदार हत्यार से हमला कर सरफिरे युवक ने हत्या कर दी थी।

कुल मिलाकर जिस तरह अपने  शांत माहौल के लिए जाने जाने वाले शहर देहरादून में बीते दो हफ्तों से मडर्स की खबरें सामने आ रही है। इन घटनाओं ने देहरादून में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। राजधानी देहरादून के स्थानीय निवासी यह सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Directory Sales Countdown for WooCommerce Sales Countdown Timer for WooCommerce and WordPress – Checkout Countdown Sales Dashboard Jetpack CRX Addon SalesERP – AI Powered Business ERP for Sales, Billing, Inventory, Accounting And HR SalesPower WooCommerce Addon Salient | Creative Multipurpose & WooCommerce Theme Salient | Creative Multipurpose & WooCommerce Theme Salmon — Restaurant WordPress Theme Salvation – Church & Religion WP Theme Sam Bailey – Personal CV/Resume WordPress Theme