Headlines

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर BJP ने फिर लहराया जीत का परचम, सीएम धामी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में जश्न  – .

Uttarakhand

देहरादून – उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर इस बार फिर बीजेपी ने जीत का परचम लहरा दिया है । ऐसे में राजधानी देहरादून स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है । इस जश्न में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए । वहीं मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी भी जीत के जश्न में डूबे नजर आए ।

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए  सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को पूर्ण बहुमत दिया है। जिनके बाद देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। जिससे पिछली बार की अपेक्षा इस बार और भी तेजी से विकास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   पुलिस में मेहकमे में बंपर तबादले, टांसफर लिस्ट में इन 15 आईपीएस अधिकारियों के नाम  – .

इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है जिसकी वजह से जनता ने मोदी सरकार पर विश्वास जताते हुए उत्तराखंड की पांचो सीटें भाजपा की झोली में डाली है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *