Headlines

सीएम धामी ने किया ISBT का औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर खुद उठाई झाड़ू – .

Uttarakhand

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर में अचानक सचिवालय से सीधे आईएसबीटी पहुंच गए । जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के अचानक पहुँचने से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया । वहीं इस दौरान ISBT परिसर में  कई स्थानों पर फैली गंदगी को देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

सीएम धामी ने कहा कि आईएसबीटी जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई भी की और अधिकारियों को संदेश दिया कि स्वच्छता अभियान केवल कागजों पर नहीं बल्कि जमीन पर दिखाई देना चाहिए।

ये भी पढ़ें:   पुलिस में मेहकमे में बंपर तबादले, टांसफर लिस्ट में इन 15 आईपीएस अधिकारियों के नाम  – .

मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग और एमडीडीए के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आईएसबीटी परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए,
हर स्थान पर स्वच्छता संबंधी सूचना-पट लगाए जाएँ, यात्रियों को प्रदूषण, कचरा और धूल से मुक्त वातावरण मिले यह सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी को विशेष रूप से निर्देश दिए कि आईएसबीटी में स्वच्छता और व्यवस्था सुधारने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर तत्काल क्रियान्वयन किया जाए।

इस निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने बसों की संचालन व्यवस्था, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, पेयजल सुविधाओं, शौचालयों, दुकानों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड एक प्रमुख पर्यटन एवं तीर्थ राज्य है, जहां प्रतिवर्ष करोड़ों की संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं। इसलिए बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और परिवहन केंद्रों पर उच्च स्तरीय स्वच्छता और सुविधा व्यवस्था प्रदेश की प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें:   पुलिस में मेहकमे में बंपर तबादले, टांसफर लिस्ट में इन 15 आईपीएस अधिकारियों के नाम  – .

मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी में मौजूद यात्रियों से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जानने के साथ ही उनका फीडबैक भी लिया। उन्होंने यात्रियों से पूछा कि यात्रा के दौरान उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है और यहाँ की व्यवस्था में और क्या सुधार किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों के सुझाव ही हमारी व्यवस्था सुधारने का बड़ा आधार होते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *