Headlines

उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती पर सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारियों को दी बड़ी सौगात, यहां पढ़े

Uttarakhand

देहरादून – उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल कचहरी परिसर पहुंच कर राज्य आंदोलनकारी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह में राज्य आंदोलनकारियों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित किया। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई ।

गौरतलब है कि इस दौरान सीएम धामी ने राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात राज्य आंदोलनकारियों को याद करते हुए 07 बड़ी घोषणाएं भी की ।  जिसमें राज्य आन्दोलन के दौरान 7 दिन जेल गये अथवा राज्य आन्दोलन के दौरान घायल हुये आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 7 हजार रुपए प्रतिमाह करने की घोषणा की गई । इसके अलावा राज्य आंदोलनकारियों के लिए मुख्यमंत्री की ओर से यह 06 घोषणाएं भी की कई ।

ये भी पढ़ें:   पुलिस में मेहकमे में बंपर तबादले, टांसफर लिस्ट में इन 15 आईपीएस अधिकारियों के नाम  – .

राज्य आंदोलनकारियों के लिए सीएम धामी की घोषणाएं :-

– शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के नाम पर उनके क्षेत्र की मुख्य अवस्थापना सुविधाओं का नामकरण किया जायेगा।

– उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान जेल गये या घायल श्रेणी से भिन्न अन्य राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह 4500 रुपए से बढ़ाकर 5500 रुपए प्रतिमाह की जाएगी।

– उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान विकलांग होकर पूर्णतः शय्याग्रस्त हुए राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह 20,000 हजार रूपए से बढ़ाकर 30,000 हजार रुपए की जाएगी और उनकी देखभाल के लिए मेडिकल अटेंडेंड की व्यवस्था भी की जाएगी।*

– उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान शहीद हुये राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन प्रतिमाह 3000 रुपए से बढ़ाकर 5500 रुपए की जाएगी।*

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी का सख्त एक्शन, मानव वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के दृष्टिगत पौड़ी DFO को हटाने के निर्देश – .

– उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के चिन्हीकरण हेतु वर्ष 2021 तक जिलाधिकारी कार्यालय में प्राप्त लम्बित आवेदन पत्रों के निस्तारण हेतु छः माह का समय विस्तार प्रदान किया जायेगा।

– समस्त शहीद स्मारकों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों के योगदान को सदैव सम्मानपूर्वक याद रखेगी और उनकी भावना को प्रत्येक नीति एवं निर्णय में स्थान देगी। उन्होंने अपील की कि राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासी अपने घरों में पाँच दीपक राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में अवश्य जलाएँ।  उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए राज्य आंदोलन की भावना ही हमारी प्रेरणा है। उन्होंने सभी से इस प्रयास में सहभागिता का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी का सख्त एक्शन, मानव वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के दृष्टिगत पौड़ी DFO को हटाने के निर्देश – .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *