Headlines

उत्तरकाशी में आज सीएम धामी ने 291 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, यहां पढ़े

Uttarakhand

उत्तरकाशी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में रोड-शो किया । इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित हजारों महिलाओं ने सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।  इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं के ‘दीदी-भुली महोत्सव‘ में शिरकत करने के साथ ही रू. 291 करोड़ से अधिक की लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिनमें 189 करोड़ की लागत से UJVN लिमिटेड के तिलोथ विद्युतगृह के नवीनीकरण, उच्चीकरण एवं पुनरोद्धार (आर.एम.यू.) के कार्य का लोकार्पण शामिल है।

इसके अलावा उत्तरकाशी जिले के विकास से जुड़ी रू. 57 करोड़ 38 लाख की लागत की 24 योजनाओं का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास तथा 45 करोड़ 37 लाख की लागत की 38 योजनाओं का लोकार्पण भी किया ।

ये भी पढ़ें:   पुलिस में मेहकमे में बंपर तबादले, टांसफर लिस्ट में इन 15 आईपीएस अधिकारियों के नाम  – .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *