Headlines

उत्तराखंड के 25 साल पूरे,राज्य स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने गिनाई उपलब्धियां 

देहरादून -उत्तराखंड राज्य की स्थापना दिवस की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई।। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 25 साल पूरे होने पर इसे हम प्रदेश भर में रजत जयंती पर्व के रूप में मना रहे हैं।। इस दौरान 1 नवंबर से 11 नवंबर तक प्रदेश भर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।।इसमें बड़ी बात है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष सत्र को संबोधित करेंगी ..तो वहीं राज्य स्थापना दिवस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वही सरकार राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को पूरा करने की दिशा में कार्यरत है। मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखंडियों से भी अपनी लोक परम्पराओं से जुड़ने और राज्य के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:   वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सीएम धामी ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट  – .

धामी ने 25 वर्षों की यात्रा पर चर्चा करते हुए भविष्य के उत्तराखंड को और अधिक सक्षम व समृद्ध बनाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राजस्व,स्वास्थ्य, नारी सशक्तिकरण,खेल,शिक्षा,पर्यटन आदि के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

राज्य में पहली बार विकास पर चर्चा के लिए दो दिनों का विशेष विधान सभा सत्र आयोजित किया जा रहा है।जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन होगा, प्रदेश के रोड मैप पर चर्चा होगी। उन्होंने रजत जयंती पर्व का कैलेंडर जारी करते हुए कहा कि उन्होंने रजत जयंती पर्व की शुरुआत ईगास बग्वाल पर चिनागाड़ में आए आपदा प्रभावितों के बीच जाकर की है।इस रजत जयंती पर्व में अनेक सांस्कृतिक व विकासात्मक कार्य किए जाएंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा उत्तराखंड की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

ये भी पढ़ें:   वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सीएम धामी ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट  – .

2047 तक हमारा लक्ष्य देश हमारा विकसित भारत बने- सीएम धामी

संविधान निर्माता की भावनाओं के अनुरूप देवभूमि उत्तराखंड में लागू हुआ UCC

राज्य आंदोलनकारियो के लिए सरकारी नौकरी में 10% का क्षैतिज आरक्षण 

राज्य में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30% का क्षैतिज आरक्षण 

बीते चार वर्षो में 26000 से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी,  

युवाओं के हितों के लिए सख्त नकल विरोधी कानून बनाया।

ठोस फैसलों से सुनिश्चित की पारदर्शिता- सीएम धामी 

राज्य में सशक्त भू कानून लागू- सीएम धामी 

खेलो और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन- सीएम धामी 

राजकीय सेवाओं में खिलाड़ियों के लिए 4% खेल कोटा 

ये भी पढ़ें:   वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सीएम धामी ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट  – .

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में निवेश को बड़ा प्रोत्साहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Directory Netzo – NFT Portfolio Elementor Template Kit Neue – A Simple Portfolio Theme NeuFam – Dog Breeder & Kennel Club Elementor Template Kit Neurai – AI Agency & Technology WordPress Theme Nevia – Responsive HTML5 Template New Estate – Real Estate Elementor Template Kit New-High Fashion WooCommerce WordPress Theme New Learning | Premium Moodle Theme New Zealand Post Shipping For WooCommerce Newark – Writing and Personal Blog WordPress Theme