Headlines

प्रदेश में आपदा प्रबन्धन के लिए केंद्र से स्वीकृत हुए 1480 करोड की धनराशि, यहां पढ़े – .

Uttarakhand

देहरादून – आपदा की दृष्टि से बेहद ही संवेदनशील राज्य उत्तराखण्ड को आपदा राहत एवं बचाव कार्यो के साथ ही आपदा प्रबन्धन के लिए केंद्र की ओर से 1480 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है । ऐसे में इस धनराशि के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदा की दृष्टि से बेहद ही संवेदनशील राज्य है। केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत की गई इस धनराशि से राज्य में आपदा के समय आपदा राहत एवं बचाव कार्यो के साथ आपदा के प्रभाव को कम करने में बड़ी मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें:   वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सीएम धामी ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट  – .

बता दें कि उत्तराखण्ड में आपदा प्रबन्धन को सृदृढ़ और रिस्पांस टाईम को कम करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा ₹1480 करोड़ की विश्व बैंक सहायतित परियोजना ‘‘उत्तराखण्ड डिजास्टर प्रीपेयर्डनेस एण्ड रेजीलियेंट प्रोजेक्ट (यू-प्रिपेयर)’’ स्वीकृत की गई है।

इस परियोजना के अन्तर्गत 45 सेतुओं, 8 सड़क सुरक्षात्मक उपाय, 10 आपदा आश्रय गृहों का निर्माण, 19 अग्निशमन केन्द्रों का निर्माण/सुदृढ़ीकरण, राज्य आपदा प्रतिवादन बल हेतु प्रशिक्षण केन्द्रों का निर्माण के साथ-साथ वन विभाग के अन्तर्गत वनाग्नि नियंत्रण संबंधी कार्य किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Directory AIT Citadela Pro AIT Claim Listing AIT Comments Extension AIT CSV Import / Export AIT Easy Admin AIT Elements Toolkit AIT Events Pro AIT Food Menu AIT Get Directions AIT Infobar