Headlines

दीपावली पर दीयों के साथ-साथ शराब की हुई रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, यहां पढ़े – .

Uttarakhand

देहरादून – इस बार दीपावली पर दीयों के साथ-साथ शराब की बिक्री ने भी प्रदेश में नया रिकॉर्ड बनाया है । आबकारी विभाग के मुताबिक त्योहार के 15 दिनों में प्रदेशभर में शराब की बिक्री 400 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई । जो पिछले साल के मुकाबले करीब 25 प्रतिशत ज्यादा है।

आबकारी विभाग के ताज़ा आंकड़ों पर गौर करें तो अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से लेकर दीपावली के बाद तक शराब की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखा गया। देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, काशीपुर और ऊधमसिंहनगर जैसे शहरों में शराब दुकानों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं। कई दुकानों पर प्रीमियम और विदेशी ब्रांड की कमी भी देखने को मिली। बीयर, वाइन और व्हिस्की तीनों कैटेगरी में बिक्री के रिकॉर्ड टूट गए हैं।

ये भी पढ़ें:   वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सीएम धामी ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट  – .

आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में इस बार करीब 25 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। त्योहारों के दौरान शराब की बिक्री में हर साल बढ़ोतरी देखी जाती है, लेकिन इस बार आंकड़े ऐतिहासिक रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Directory InPulse – Creative Agency WordPress Theme Input – Data Science & Analytics SaaS WordPress Theme Insecta – Pest Control & Disinfection Elementor Template Kit Insigne – Financial Business & Investment Elementor Template Kit Insolan – Insurance Agency Elementor Template Kit Inspect – WooCommerce Product Filter & Search Instagram Element – Instagram Plugin for jQuery Instagram Feed For Elementor Instagram For WooCommerce Instagram Theatre