Headlines

साल 2025 में उत्तराखंड में इस तारीख को होगा 38वें नेशनल गेम्स का आयोजन  – .

Uttarakhand

देहरादून-  लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 38वें नेशनल गेम्स और विंटर नेशनल गेम्स के आयोजन को लेकर स्थिति साफ  हो गई है । इस विषय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद पहल करते हुए आज नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ पीटी उषा से मुलाकात की और पूरा मामला उनके समक्ष रखा।

ऐसे में मुख्यमंत्री की पहल पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष ने उत्तराखंड सरकार के आयोजन की तारीखों के प्रस्ताव को सहर्ष मंजूरी दे दी है। अब उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स अगले वर्ष 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित होंगे। यही नहीं ओलंपिक संघ अध्यक्ष ने विंटर नेशनल गेम्स भी उत्तराखंड में आयोजित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने पी टी उषा के अनुरोध को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि उत्तराखंड इसके लिए भी तैयार है।

ये भी पढ़ें:   वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सीएम धामी ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट  – .

गौरतलब है कि उत्तराखंड को 38वें नेशनल गेम्स की मेजबानी मिलने के बाद राज्य सरकार और खेल विभाग इसकी तैयारियों में पहले ही जुट चुका था । लेकिन आयोजन की तारीखों का ऐलान नहीं होने से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी । जो की आज लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दूर हो गई है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Directory Humton – Personal Portfolio Elementor Template Kits Hundred & Three — Responsive Multipurpose WordPress Theme Hungrybuzz – Restaurant WordPress Theme Hunian – Real Estate Elementor Template Kit Hurama – Multipurpose WooCommerce WordPress Theme HUSKY – WooCommerce Products Filter Professional [WOOF Filter] HuskyPaws – Dog Breeder Elementor Template Kit Hyani – Bold Blog and Magazine Hydd – Creative Multi-Purpose WordPress Theme Hyfinance – Financial Advisor Elementor Template Kit