Headlines

आज शाम देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होगा दशहरे का मुख्य कार्यक्रम , सीएम धामी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Uttarakhand

देहरादून –  दशहरा पर्व पर आज जहां देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं । तो वहीं राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आज शाम दशहरे पर्व का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है । जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्धारित कार्यक्रम के तरह शाम 5:30 बजे बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे ।

बता दे कि देहरादून के परेड ग्राउंड में दशहरा पर्व के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के बाल युवा संघ की ओर से इस बार परेड ग्राउंड के खेल मैदान में रावण दहन किया जाएगा। इस बार रावण का कद घट गया है जबकि लंका बड़ी हो गई है।

ये भी पढ़ें:   वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सीएम धामी ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट  – .

पिछले साल परेड ग्राउंड में 131 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया था। बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के प्रदेश महामंत्री हरीश डोरा ने बताया कि समिति की ओर से परेड ग्राउंड के खेल मैदान में 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले के साथ लंका का दहन भी होगा। इससे पहले हर बार की तरह भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। रावण दहन के लिए पुतले को इस बार दिल्ली से बनवाकर मंगाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Directory Kodai – Asian Restaurant Elementor Template Kit Kodelaw – Lawyer Attorney Elementor Template Kit Koffe – Cafe & Coffee Shop Template Kit KoKa – MultiPurpose WooCommerce Theme Kold – Air Conditioner & HVAC Repair Service Elementor Template Kit Kologi – Charity NonProfit Elementor Template Kit Kolumn – Blog WordPress Theme Kolyoum – Creative Blog & News WordPress Theme Komo – Bike Rental Shop WordPress Theme Konado – Organic Theme for WooCommerce WordPress