Headlines

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां जाने Toppers के नाम

Uttarakhand

देहरादून – उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वी कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है शिक्षा निदेशालय में शिक्षा मंत्री डॉ . धन सिंह रावत ने परीक्षा परिणाम की घोषणा की।

बता दे कि हाई स्कूल की परीक्षा में कमल सिंह चौहान विवेकानंद मंडल शेर बागेश्वर एवं जतिन जोशी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी नैनीताल ने हाईस्कूल परीक्षा में 496 अंक प्राप्त कर 99.20% हासिल कर प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ सूची में संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

कनकलता न्यू टेहरी गढ़वाल में 495 अंक वी 99.02% अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठ सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त कर बालिकाओं सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। दिव्यम गोस्वामी गणेश दत्त उत्तरकाशी तथा दीपा जोशी नानकमत्ता उधम सिंह नगर ने हाई स्कूल परीक्षा में 494 अंक प्राप्त कर प्रदेश की सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड शासन में अधिकारियों के तबादले, 18 IAS और 11 PCS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल

इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल परीक्षाफल 83.30% का रहा है। इसमें बालकों का उत्तरण 80.10% तथा बालिकाओं का उत्तरण 86.20% रहा है। इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान अनुष्का राणा देहरादून में 493 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही केशव भट्ट देहरादून तथा कोमल कुमारी गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर उत्तरकाशी ने इंटरमीडिएट में 489 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। आयुष सिंह रावत आवास विकास ऋषिकेश देहरादून में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 484 अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *