Headlines

DGP उत्तराखण्ड अभिनव कुमार पहुंचे केदारनाथ धाम, यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Uttarakhand

केदारनाथ – DGP उत्तराखंड अभिनव कुमार ने आज केदारनाथ धाम पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल को श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही डीजीपी ने केदारनाथ धाम मन्दिर परिसर में 50 मीटर की दूरी पर वीडियोग्राफी एवं सोशल मीडिया रील्स बनाने वालों पर सख्ती करने के निर्देश दिए । जिसके की मन्दिर दर्शन के लिए आये श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो।

दूसरी तरफ श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि किसी भी प्वाइंट पर अनावश्यक भीड़ न हो। भीड़ प्रबन्धन एवं प्रभावी लाइन व्यवस्था बनाना सुनिश्चित किया जाए।

ये भी पढ़ें:   वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सीएम धामी ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट  – .

बता दें कि केदारनाथ धाम में प्रतिदिन तीस हजार से भी अधिक श्रद्धालु दर्शन करके जा रहे हैं। ऐसे में डीजीपी ने कहा कि निश्चित रूप से यहां पर जो भी मंदिर व्यवस्था से जुड़ी हुई सारी एजेंसियां हैं, बद्री केदार मंदिर समिति, जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ एसडीआरएफ,आईटीबीपी, स्वास्थ्य विभाग, पर्यटन विभाग, सूचना विभाग है, सारी टीमें जिस तालमेल के साथ कार्य कर रही हैं, एक बहुत अच्छा उदाहरण है। आने वाले दिनों में भीड़ के दबाव को देखते हुए हमारी कोशिश रहेगी कि यहां पर जो भी पुलिस व्यवस्था है, उसको और सुदृढ़ किया जाए जिससे यात्रियों के लिए हम और बेहतर से बेहतर व्यवस्था कर सकें।

ये भी पढ़ें:   वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सीएम धामी ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट  – .

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Directory Themify Builder Timeline Addon Themify Builder Typewriter Addon Themify Builder WooCommerce Addon Themify Corporate WordPress Theme Themify Elegant WordPress Theme Themify Elemin WordPress Theme Themify Event WordPress Theme Themify Flatshop WooCommerce Theme Themify Float WordPress Theme Themify Fullpane WordPress Theme